“विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान के तहत पीयूष गोयल ने किया मिरा-भाईंदर को संबोधित

हिन्द सागर, मिरा-भाईंदर: “विकसित भारत संकल्प यात्रा” अभियान के दौरान 9 दिसंबर को मीरा रोड के धम्म सम्राट अशोक बुद्ध विहार व विपासना केंद्र में सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़े एलसीडी पर प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश के विभिन्न राज्यों के लोगों से बात करते हुए लोगों की चर्चाओं को विडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सुनाया गया। जिसमें  प्रधानमंत्री ने कहा कि अगर पहले की सरकारों ने विकास तथा विकसित भारत की गारंटी दी होती तो आज मोदी को गारंटी नहीं देना पड़ता। इस मौके पर मोदी ने केंद्र सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी दी। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को भारत देश को विकसित करने के लिए इस यात्रा में योगदान देना होगा, क्योंकि मोदी है तो मुमकिन है।

इसके लिए नगर निगम ने मीरा रोड स्थित बुद्ध विहार और विपश्यना केंद्र स्थित हॉल में बड़ी एलईडी टीवी लगाकर कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस मौके पर महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, भाजपा नेता चंद्रकांत पाटिल, विधायक गीता जैन, आयुक्त संजय काटकर, भाजपा जिला अध्यक्ष किशोर शर्मा, पूर्व महापौर ज्योत्सना हंसनाले, विधानसभा प्रमुख रवि व्यास, महिला जिला अध्यक्ष अनिता पाटिल और अन्य भाजपा कार्यकर्ता और कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

नागरिकों से ‘विकास भारत दूत’ बनने की अपील

नरेंद्र मोदी सरकार के जरिए देश में कई योजनाएं चलाई जा रही हैं. इसका उद्देश्य मध्यम वर्ग और गरीब नागरिकों को लाभ पहुंचाना है। इसी कारण से ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया। इसलिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे खुद ‘विकास भारतदूत’ बनकर जिम्मेदारी लें ताकि समाज में आर्थिक रूप से सक्षम नागरिक केंद्र सरकार की गतिविधियों को अपने समाज के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचा सकें।