एक शाम भारत माता और गौमाता के नाम भजनों में बही भक्ति की सरिता
श्रीकृष्ण गोशाला में हुआ आयोजन
हिन्द सागर,
बेंगलूरू: श्री कृष्ण गौशाला होसूर भण्डे के परिसर में स्वामी पुखराज महाराज के सानिध्य में एक शाम भारत माता और गोमाता के नाम भजन संध्या का आयोजन शनिवार को किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गौमाता और भारत माता की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित से हुआ। स्थानीय भजन कलाकार कैलाश पंवार ने गणेश स्तुति से धर्मसभा का शुभारंभ हुआ। राजस्थान से आए भजन गायक ओम मुडेल ने मायड़ भाषा में मधुर लोक भजनों की प्रस्तुति दी। लोक भजनों पर भावविभोर होते हुए भक्त देर रात तक झूमते रहे। मुडेल ने भजनों व कथाओ के माध्यम से गोमाता की महत्ता बताई। स्वामी पुखराज महाराज ने कहा कि गौ बचेगी तो देश की संस्कृति बचेगी। उन्होंने कहा कि गाय व सृष्टि का आपसी संबंध गहरा है। गाय कि नित्य सेवा करने से पुण्यार्जन होता है। समाजसेवी महेंद्र मुणोत ने कहा कि गाय की सेवा कर हम अपना जीवन धन्य कर सकते है। घर में गाय पालने से सभी प्रकार के वास्तु दोष व नकारात्मक उर्जा नष्ट हो जाती है। मुणोत ने गोशाला को आर्थिक सहयोग देते हुए भक्तों को गो सेवा के लिए प्रेरित किया। गोभक्त प्रकाश चौहान ने आर्थिक सहयोग देते हुए कहा कि हमें संकल्पित रूप से साझा प्रयास कर गौसेवा करनी होगी तभी गौवंश को बचाया जा सकता है। समाजसेवी दिनेश विश्नोई ने कहा कि प्रत्येक व्यकि को गौ सेवा हेतु आगे आना चाहिए। भजन संध्या में ओम मुडेल ने प्रस्तुत भजन -गोमाता की रक्षा करोला तो हो जावेला बेड़ा पार –पर पुरा परिसर जय श्रीराम के उदघोष से गुजांयमान हो गया। गोसेवा के लिए आर्थिक सहयोग देने वाले गो भक्तों का स्वामी पुखराज महाराज ने मोमेंटो व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया। भजन गायक ओम मुडेल का सम्मान महेंद्र मुणोत व स्वामी पुखराज महाराज ने साफा मोमेंटो देकर किया। इस अवसर राकेश देशरला, सुरेश सैणचा, नौरतमल प्रजापति सहित अनेक गौभक्त उपस्थित रहे। मंच संचालन मोहन सीरवी ने किया।