कार्यकर्ता स्नेह मिलन एवं धन्यवाद सभा आयोजित
सांसद पी.सी.मोहन, पूर्व मंत्री अरविंद लिम्बावली एवं विधायक मंजुला लिम्बावली रहे उपस्थित
हिन्द सागर /भूपेश कश्यप/बेंगलुरू: महादेवपुरा विधानसभा क्षेत्र के गुंजूर के एक निजी होटल में भाजपा का लोकसभा चुनाव राहत एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन तथा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। नरेंद्र मोदी को पुनः देश का प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य पर पार्टी की ओर से दिन रात काम करने वाले सभी शुभचिंतकों, नेताओं एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापन हेतु आयोजित कार्यक्रम में सांसद पी.सी.मोहन, पूर्व मंत्री अरविंद लिम्बावली एवं क्षेत्रीय विधायक मंजुला लिम्बावली की उपस्थिति में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बेंगलुरु मध्य प्रत्याशी एवं सांसद पी.सी.मोहन ने तमाम कार्यकर्ताओं का सहयोग, समर्थन एवं परिश्रम को लेकर हृदय से धन्यवाद, आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी के आधार स्तंभ है। पूर्व मंत्री अरविंद लिम्बावली ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है बिना कार्यकर्ताओं की मेहनत कोई जीत संभव हैं। क्षेत्रीय विधायक मंजुला लिम्बावली ने कहा कि आज भारत का नाम विश्व पटल पर उजागर करने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने के लिए देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। कार्यक्रम में लोकसभा चुनाव संयोजक वेंकटरमनप्पा (पापन्ना), सह संयोजक मुनिकृष्णप्पा, नगर मंडल अध्यक्ष मनोहर रेड्डी, ग्रामीण अध्यक्ष बी.एन. नटराज, तिरुमल बाबू, चरित्र कुमार, भूपेश कश्यप, थानाराम सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।