हिन्द सागर, राजूराम प्रजापति, जैतारण: जैतारण विधायक अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री बनकर पहली बार ग्रह नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं मे जोश सराधना बोर्डर पर रायपुर प्रधान कमला चौहान और उपखंड अधिकारी सुरेश कुमार ने स्वागत किया। जैतारण विधायक अविनाश गहलोत का कैबिनेट मंत्री के रुप मे शपथ लेने के बाद पहली बार ग्रह नगर जैतारण आगमन पर स्थानिय भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाडो के साथ घोडी पर बिठाकर बहुमान किया गया। जयपुर से चलकर जब ग्रह जिला ब्यावर आगमन पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। रास्ते मे सेंदडा जाला की चौकी बर निमाज मे भी भाजपा के कार्यकर्ताओं मे बडे ही उल्लास के स्वागत किया। जैतारण पहुंचने पर हर कोई स्वागत के लिए आतुर नजर आये और बडे जुलुस और रैली के रुप मे घोडे पर बिठाकर शहर भर की गलियों मे भी कार्यकर्ताओं ने नाच गान ढोल नगाडो से स्वागत किया। हर कोई खुश था की उनके विधायक आज राजस्थान मे भजनलाल सरकार मे कैबिनेट मंत्री है। विधायक ने भी अपने वक्तव्य मे कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता मोदीजी के सुशासन सबका साथ सबका विकास को आमजन तक पहुंचाने और राजस्थान मे डबल इंजन सरकार में जैतारण क्षेत्र के चहूंमुखी विकास कि रहेगी। और कांग्रेस के कुशासन को उखाड़ फेकने कि भी हुंकार भरी। और कहा कि यह मेरी जीत नही होकर जैतारण कि जनता और जैतारण भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ताओं कि जीत बताई।भाजपा सरकार मे अपराधियों मे भय और आमजन मे विश्वास कि बात भी कही। और भ्रष्टाचारियों के खिलाफ कार्रवाई करने और राज्य को भ्रस्टाचार मुक्त बनायेंगे। जैतारण निजी बस स्टैंड स्थित मालीयों कि बगीचि पहुंचकर सावित्री बाई फुले और जयोतीबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। माली सैनी समाज जैतारण अध्यक्ष रामदेव सोलंकि कि अगुवाई मे विभिन्न समाज के पदाधिकारीयो और स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने गहलोत का बहुमान किया। विप्र समाज के पदाधिकारीयो ने फरसा भेंट कर स्वागत किया। जुलुस पंचायत समिति के सामने आते ही प्रधान मेघाराम सोलंकी उप प्रधान पपपुराम कुमावत जांगिड़ समाज अध्यक्ष धरमेश जांगिड़, देवाराम कटारिया, लुनकरन जैन, सुनिल राठौड़ प्रजापत समाज सै गोपाल, जवरीलाल, राजेन्द्र देवडा और सैंकडों भाजपा कार्यकर्ताओं ने मालाओं द्वारा स्वागत किया। ज्ञात रहे विधायक अविनाश गहलोत कैबिनेट मंत्री बनने के बाद पहली बार ग्रह नगर जैतारण मे दो दिन प्रवास पर रहेंगे। और स्थानीय कार्यकर्ताओं के बिच जीत की खुशी मनायेंगे। जैतारण से इस बार विधानसभा चुनाव जितना गहलोत के लिए किसी जादु से कम नही है। स्थानिय भाजपा के एक बडे वर्ग ने गुट बनाकर स्वामी लक्ष्मणनाथ को निर्दलीय चुनाव लडाया और स्वामीजी ने यह चुनाव सिर्फ हिन्दुत्व के नाम पर ही लडा। बाकि उनके पास कोई मुद्दे नही थे। कांग्रेस के टीकट पर पुराने भाजपाई नेता सुरेन्द्र गोयल भी मैदान मे थे। जो ३बार भाजपा से विधायक रहते हुए पिछली वसुंधरा सरकार मे मंत्री भी रहे। एक और कांग्रेसी दिलीप चौधरी जिन्होने गोयल को कांग्रेस का टिकट देने से नाराज होकर निर्दलिय ताल ठोकी थी जिनका अपना एक वोट बैंक था। जो कि कहीं न कहीं गोयल कि हार का कारण साबित होती देखी गई। इन सबके बिच अविनाश गहलोत का जितना जादु से कम नहीं लगता। स्थानिय भाजपा के बागी गुट (स्वामीजी) गुट मे इस समय भारी निराशा देखी जा सकती है। बागी गुट मे स्थानिय भाजपा के क ई बडै चेहरे अब राजनितिक जमीन तलास रहे हैं।