हिन्द सागर, बेंगलुरू: बेंगलुरू राष्ट्रीय प्रजाप्रभुत्व सेना द्वारा कावेरी जल विवाद तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने के विरोध को लेकर फ्रीडम पार्क बेंगलुरु से शुरू होकर बिडदी, रामनगर, चन्नापटना, मदुर, मंडिया होते हुए के. आर. एस डेम तक विशालतम रैली निकाली मोजूदा सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। राष्ट्रीय प्रजाप्रभुत्व सेना के अध्यक्ष कुँवर राकेश. एम. देसरला को मैसूर के. आर. एस. डेम पुलिस द्वारा अरेस्ट किया किया गया। राष्ट्रीय प्रजाप्रभुत्व सेना के राष्टीय अध्यक्ष ने बताया की अबकी बार बारिश कम होने से बेंगलुरू में पीने का पानी नहीं पहुंच रहा है और किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं है कर्नाटक सरकार ने तमिलनाडु को कोर्ट के आदेश के अनुसार पानी छोड़ रहे हैं इसलिए ये रैली निकाल कर सरकार को चेतावनी दी कि पानी देना बंद करे नहीं तो आगे और समस्त राजस्थानी प्रवासी समाज के साथ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ऐतिहासिक रैली में समस्त राजस्थानी समाज ने मिलकर आक्रोश दिखाया।