पुरातत्व विभाग की टीम को मिली बड़ी कामयाबी, इस मुस्लिम देश में मिला सैकड़ों साल पुराना मंदिर, जानें इससे जुड़ा रहस्य

हिन्द सागर संवाददाता: कई मुस्लिम देशों में पुरातत्व विभाग को प्राचीन मंदिर मिल रहे है। इंडोनेशिया, वियतनाम, बांग्लादेश, पाकिस्तान और अन्य देशों में भी मंदिरों को खोजा गया है।

वहीं एक प्राचीन मंदिर सीरिया में भी खोजा गया है। जो पुरातत्व विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मिली है। मंदिर मिलने के बाद चारों तरफ इसकी चर्चा हो रही है। पुरातत्त की टी ने यहां करीब 1600 साल पुरानी एक जगह की खोज की है। जिसके बाद ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस जगह पर कभी मंदिर रहा होगा।

पुरातत्व और संग्रहालय विभाग की ओर से कराई गई इस खुदाई में सदियों पुराना ऐतिहासिक मोजेक मिला है। इस खोज को वैज्ञानिक दुर्लभ बता रहे हैं। बताया जा रहा है कि ये मोजेक रोमन काल में बनाया गया है। इस खोज में मिले बेहद खूबसूरत और अनोखी मोजैक की सबसे बड़ी खासियत ये है कि 1600 साल बाद भी इसकी फर्श एकदम नई जैसी है।

रिपोर्ट की मानें तो सीरिया के तीसरे सबसे बड़े शहर होम्स के करीब रस्तन में यह मोजेक मिली है। युद्ध प्रभावित सीरिया में करीब एक दशक से जारी हमलों में कारण यहां के कई पुरातात्विक खजाने क्षतिग्रस्त हो गए हैं। फिलहाल इस नायाब नमूने की अगर बात करें तो इसमें कुछ प्राचीन लड़ाकों को भी दिखाया गया है। यह मोजैक करीब 1300 स्क्वायर फीट में फैला हुआ बताया जा है। ये मोजेक एक पुरानी बिल्डिंग के अंदर दबा हुआ था।

11 साल पहले सीरिया में शुरू हुए युद्ध के बाद यह वहां की अब तक की सबसे खास खोज बताई जा रही है। इस मोजेक के ऊपर रोम के देवताओं का भी चित्रण किया गया है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि यहां पर कभी मंदिर हुआ करता था, और यहां रहने वाले लोग रोमन देवताओं की पूजा किया करते थे।

विभाग के एसोसिएट डायरेक्टर डॉ. ह्यूमन साद के ने बताया कि इस मोजेक पर नेपच्यून, प्राचीन रोमन समुद्र के देवता और उनकी 40 संगिनियों का चित्रण है। डॉ. साद ने कहा, हम इस बात का अब तक पता नहीं लगा पाए हैं कि ये मोजेक किस तरह की इमारत पर बना है। खुदाई का काम अभी पूरा नहीं हुआ है ऐसे में आगे यहां से कुछ और दुर्लभ चीजें मिलने के साथ और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।