उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार ने दीपावली पूजा में शिरकत कर शुभकामनाएं दी

उप मुख्यमंत्री डी.के.शिवकुमार ने दीपावली पूजा में शिरकत कर शुभकामनाएं दी

हिन्द सागर, बेंगलुरु: पूरे देश मे प्रकाश पर्व के रूप मे मनाया जाने वाला दीपावली का पर्व बडे ही हर्षोल्लास से मनाया गया। शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय प्रमुख सुनील शर्मा ने अपने प्रतिष्ठान शर्मा ट्रांसपोर्ट में भव्य लक्ष्मी पूजा का आयोजन हुआ प्रवक्ता भूपेश कश्यप ने बताया कि माता महालक्ष्मी के पूजन का मुख्य आकर्षण कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार रहे जिन्होने सुनील शर्मा के निमंत्रण पर हर वर्ष की भांति शर्मा ट्रांसपोर्ट आकर दीपोत्सव मनाकर खुशीयां बांटी। सुनील शर्मा ने उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार का साफा, माला एवम शाल ओढ़ाकर सम्मान किया। उपमुख्यमंत्री ने सुनील शर्मा तथा उनकी धर्म पत्नि संतोष शर्मा एवं पूरे शर्मा परिवार को दीपावली की हार्दिक बधाई एवम शुभकामनाएं प्रदान की।