हिन्द सागर, मुंबई। नवरात्रि और दशहरा जैसे पर्व-त्योहार के मौके पर मुंबईकरों के लिए अच्छी खबर है। मुंबई में बेस्ट बस सेवा ने एक बड़ा ऑफर दिया है।
इस ऑफर के तहत सिर्फ 19 रुपए के टिकट में 10 बार बस में सफर किया जा सकेगा। इस बात की जानकारी मुंबई में बस सर्विस को कंट्रोल करने वाले बेस्ट प्रशासन ने दी है। नवरात्रि का उत्साह शुरू है, दशहरा आने वाला है। ऐसे में बेस्ट ने यह सुविधा देकर त्योहार का मजा बढ़ा दिया है। इस सुविधा का लाभ वही यात्री ले सकते है, जिनके मोबाइल पर चलो ऐप डाउनलोड होगा।
लेकिन यह ऑफर ज्यादा दिनों तक नहीं रहने वाला है। यह ऑफर आज से शुरू होगा और पपांच अक्टूबर तक चलेगा। यानी इन नौ दिनों में आप एक बार 19 रुपए का टिकट ले लें तो उसे आप किसी भी दिन टोटल 10 बार सफर करने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे। दस दिनों के बाद फिर से पुराने नियमों पर लौटना होगा।