हिन्द सागर, धनघटा: महुली थाना परिसर में एक बंदरिया ने सोमवार को लगभग घंटे तक पुलिस कर्मियों को परेशान कर किया। बंदरिया ने पहले महिला हेल्प डेक्स का सीओजी लेकर भाग गई! करीब एक घंटे बाद किसी तरह से बंदरिया ने महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी मोबाईल फेंका! जिससे उस मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया।कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक का मोबाइल भी बंदर उठा ले गया। जो कि काफी देर बाद वापस किया।
आपको बता दें कि महुली थाने का एक बंदरिया इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है! जो आने जाने वाले फरियादियों का पैर पकड़ लेता है! तथा बिना कुछ लिए छोड़ता नहीं है। यह बंदर अक्सर फरियादियों के बीच में ही रहता है! तथा जो कोई उसको कुछ खाने को देता है उसी को खा कर अक्सर महुली थाना परिसर में स्थित एक नीम के पेड़ पर रहता है। कभी-कभी यह बंदर बैरकों में भी घुस जाता है!
सोमवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे जब दर्जनों की संख्या में फरियादी थाना परिसर में मौजूद थे! उसी समय कुछ महिला फरियादियों की महिला हेल्प डेस्क पर तैनात महिला कांस्टेबल सुषमा खरवार फरियाद सुन रही थी! उसी समय वह बंदरिया अचानक पहुंच गयी, और मेज पर रखा महिला हेल्प डेस्क का सीयूजी नंबर वाला मोबाइल लेकर परिसर में स्थित नीम के पेड़ पर चढ़ गयी। काफी मान मशक्कत के बाद भी जब उसने मोबाइल वापस नहीं किया! तो थक हार कर सुषमा खरवार ने 112 नंबर पुलिस को सूचना दी।
112 नंबर की पुलिस भी मौके पर पहुंच कर मुक दर्शक की तरह देखती रह गई। दो एक पुलिसकर्मी पेड़ पर चढ़कर उस बंदर को तमाम प्रकार का प्रलोभन देते रहें! लेकिन वह मोबाइल वापस नहीं किया। करीब एक घंटे बाद बंदरिया ने मोबाइल फेंका! जिससे वह मोबाइल का डिस्प्ले टूट गया। उसके कुछ क्षण पश्चात प्रभारी निरीक्षक का कीपैड वाला मोबाइल लेकर भाग गयी! तथा कुछ देर बाद वह मोबाइल भी फेक दिया।
इस प्रकार घंटों उस बंदरिया का ड्रामा चलता रहा! पुलिस के साथ-साथ फरियादी भी तमाशा बीन की तरह उसको देखते रहे। बाद में प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार सिंह ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को भी दी! तथा इस समस्या के स्थाई समाधान कराने का अनुरोध किया। बंदर के इस नाटक के कारण थाना परिसर में घंटों अफरा-तफरी मची रही।