हिन्द सागर, मुंबई: भारत रत्न और सबसे पॉप्युलर सिंगर लता मंगेशकर का रविवार 6 जनवरी को कोरोना के कारण निधन हो गया है। वह 92 साल की थीं। लता की तबीयत पिछले महीने से खराब थी जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Demise) का कोरोना की वजह से निधन हो गया। 92 साल की लता मंगेशकर कोविड-19 से संक्रमित होने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थीं। इस वक्त पूरा देश उनके लिए रो पड़ा है। बीच में उनकी तबीयत में सुधार भी हुआ था लेकिन 5 फरवरी की सुबह उनकी तबीयत एक बार फिर अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें दोबारा वेंटिलेटर पर शिफ्ट करना पड़ा था।
92 साल की स्वर कोकिला लता मंगेशकर (Lata Mangeshkar Demise) आखिरकार जिंदगी से अपनी जंग हार गईं। लाखों-करोड़ों दिलों की धड़कन लता मंगेशकर का कोरोना की वजह से निधन हो गया। लता मंगेशकर ने ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल (Breach Candy Hospital) में आखिरी सांस ली। लता मंगेशकर के साथ ही वो मीठे सुरों से सजी 6 दशकों का वो खूबसूरत सफर का भी अंत एकसाथ हो गया जिसे सिंगर ने अपनी आवाज से पिरोया था। हालांकि, 28 सितंबर 1929 को जन्मीं पूरे देश की चहेती लता मंगेशकर ने भले अपनी सांसें बंद कर ली हों लेकिन उनकी आवाज की वो मिठास हर धड़कन में हमेशा-हमेशा जिंदा रहेगी।