कश्यप सवर्ण महासभा राजस्थान के प्रदेश सचिव मनोनीत

हिन्द सागर, बेंगलुरु: अखिल भारतीय सवर्ण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रदेवसिंह ने राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष विशनसिंह राठौड़ की अनुशंषा पर समाज मे दहेज उन्मूलन एवं सह समाज उत्थान हेतु सवर्ण महासभा राजस्थान के प्रदेश सचिव पद पर प्रखर राष्ट्रवादी विचारक एवं समाजसेवी भूपेश कश्यप को सचिव मनोनीत किया है। कश्यप के सचिव मनोनीत होने पर शुभ चिंतकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सी.डी. सिंह एवं प्रदेशाध्यक्ष विशनसिंह राठौड़ का आभार जताते हुए गिरवरसिंह राठौड़, पंकज त्रिवेदी, प्रफुल ओझा, राजेन्द्र पोकरना, राजेन्द्रसिंह किसान, उगमराज चौहान, रमेश भट्ट, प्रकाशसिंह, नणीगराम सीरवी, ओम देवासी आदि ने खुशी जताते हुए हर्ष प्रकट किया।