नौ दिन तक लगातार चले श्री राम कथा का हुआ समापन:
भारतीय राजपुताना सेवा संगठन द्वारा भव्य आयोजन संपन्न:
हिन्द सागर, बेंगलुरु: दिनाँक 9 जुलाई 2024 भारतीय राजपुताना सेवा संगठन के बेंगलुरु अध्यक्ष सुनील सिंह द्वारा आयोजित श्री राम कथा का समापन समारोह रविवार को हवन के साथ संपन्न हुआ। नौ दिनों तक चली इस कथा में भक्तों ने झूम-झूम कर आनंद और उल्लास के साथ पूरे माहौल को राममय बना दिया। इस भव्य आयोजन में बनारस के प्रसिद्ध कथावाचक पूज्य शशिकांत महाराज और पूज्य आराधना देवी शामिल हुए, जिनकी वाणी से सभी भाव-विभोर हो गए। श्रद्धालुओं की इच्छा थी कि यह पल कभी खत्म न हो। यह आयोजन भारतीय राजपुताना सेवा संगठन के सदस्यों और स्थानीय समुदाय के सहयोग से आयोजित किया गया था। श्री राम कथा का उद्देश्य धार्मिक, सांस्कृतिक और सामाजिक एकता को प्रोत्साहित करना है। संगठन ने इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारी की थी और इसमें अनेक श्रद्धालुओं की भागीदारी हो रही थी। श्री राम कथा के माध्यम से भगवान श्री राम के आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा है, जिससे समाज में नैतिकता, सदाचार और धर्म के प्रति आस्था का विकास हो सके। इस भव्य आयोजन में समाज के सभी वर्गों के लोग शामिल हुए, जिससे सामाजिक समरसता और एकता को भी बल मिल रहा है। भारतीय राजपुताना सेवा संगठन का यह प्रयास न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम के अंत में बच्चों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए और महिलाओं ने अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इसके बाद पूज्य आराधना देवी का जन्मदिन फूलों के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम का संचालन बेंगलुरु आयोजन सचिव संजय सिंह ने किया। इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल सिंह सिकरवार ने संगठन के इतिहास और उसकी विकास यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संगठन विभिन्न क्षेत्रों में कैसे काम कर रहा है और लोग इससे कैसे जुड़ सकते हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव प्रेम सिंह, राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधांशु सिंह, राष्ट्रीय मातृशक्ति अध्यक्षा ममता सिंह, कर्नाटक मीडिया प्रभारी संजय सिंह, कर्नाटक उपाध्यक्ष कुमार सिंह, संतोष सिंह वित्तीय सलाहकार कर्नाटक, जसवंत सिंह उपाध्यक्ष कर्नाटक प्रदेश, बेंगलुरु सचिव सुनीता सिंह, मातृशक्ति संयुक्त सचिव इंदु सिंह, मातृशक्ति संयुक्त सचिव आरती सिंह, राम लखन सिंह सलाहकार बैंगलोर, मातृशक्ति व्हाइटफील्ड अध्यक्ष सुभासनी सिंह, उपाध्यक्ष रोहिणी सिंह, रोहित सिंह युवा अध्यक्ष व्हाइटफील्ड, धनंजय सिंह युवा सचिव व्हाइटफील्ड, चेतन सिंह युवा उपाध्यक्ष व्हाइटफील्ड, चितरंजन सिंह आरटी नगर अध्यक्ष, अभय सिंह आरटी नगर उपाध्यक्ष, शिप्रा सिंह मातृशक्ति आरटी नगर अध्यक्ष, राणा रणजीत सिंह आयोजन सचिव आरटी नगर, शंभू सिंह सचिव आरटी नगर, रमेश सिंह अध्यक्ष कामाक्षीपलिया, अनिल सिंह सचिव कामाक्षीपलिया, सहित कई समाज के लोग शामिल हुए।