कुमावत समाज ट्रस्ट मयलसंदरा का पांच दिवसीय भव्य आयोजन
नव निर्मित राधाकृष्णा और आशापुरा मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव
हिन्द सागर, राजूराम, बेंगलुरू: कुमावत समाज ट्रस्ट मयलसंदरा बैगलुर कि और से नवनिर्मित भगवान राधाकृष्णा और कुलदेवी आशापुरा माता मन्दिर कि प्राण प्रतिष्ठा का भव्य आगाज शनिवार को मारवाड माटी के संत निबांज राम द्वारा के संत सोहनराम इच्छाधारी बालाजी मंदिर मोहरा के संत सुरेन्द्रदास महाराज आईमाता रामभक्त पुखराज महाराज के सानिध्य मे जाजम की स्थापना के साथ शुरु हुआ। प्रथम दिन गणपति पूजा के साथ श्रीमदभागवत गीता का वंदन मारवाड़ी माटी के संत रामप्रसाद महाराज बडा राम द्वारा सुरसागर जोधपुर की ओजस्वी भाषा मे हुआ। संत रामदास ने कहा कि सनातन संस्कृति मे भागवत श्रावण से मनुष्य जीवन का सम्पूर्ण ज्ञान प्राप्त होता है। शनिवार को महाशिवरात्रि भी थी तो शिव वंदना के साथ साथ शिव विवाह मे शिव बारात मे छोटे छोटे बच्चो ने शिवजी के बारात मे विभिन्न भेष धारण कर भाग लिया। श्रद्धालुओ ने नाचते गाते शिव नृत्य किया। रात्रि जागरण मे समाज के सदस्यों ने बोलीयों और चढावो मे उत्साह के साथ बढ चढ कर भाग लिया। और समाज भवन के सहयोगीयो का स्वागत ट्रस्ट द्वारा किया गया। मंच संचालन शैतानसिह राजपुरोहित ने किया। रात्री जागरण मे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की बोलीयों मे समाजबंधुओ मे भाग लिया। नवयुवक मंडल,महिला मंडल,गैर मंडल और विभिन्न कार्यसमितियो ने व्यवस्थाओं मे सहरानिय सहयोग किया। इस अवसर पर सचिव कानाराम दुलबदिया, अध्यक्ष गोवर्धन दुलबदिया, उपाध्यक्ष भंवरलाल भदानिया सह उपाध्यक्ष ओमप्रकाश गुगवान, कोषाध्यक्ष मदनलाल भदानिया सह सचिव गौतमचंद मोदिवाल,सह कोषाध्यक्ष नारायनलाल गुगवान सलाहकार घेवरचंद चांदोरा, कनहैयालाल अडानिया, भोलाराम मौहरा नवयुवक मंडल अध्यक्ष मानकलाल बाकरेचा, प्रचार मंत्री राजेश पिलोदिया धर्माराम लाडवा,ओमप्रकाश मोहरा, तेजाराम आदि मौजूद रहे।