हिन्द सागर, मालाराम देवासी, बेंगलुरु: बेंगलुरू आदरणीय स्वजातीय बंधुओ अत्यंत हर्ष और उल्लास के साथ सूचित किया जाता है की हर वर्ष की भांति इसी वर्ष भी हम लोग महाशिवरात्रि समारोह मराठा हॉस्टल बुल टेंपल रोड़ मैं दिनाँक 18/2/23 को रात्रि जागरण संत श्री राजा योगी संध्या नाथ महाराज पिपल्या धुना व लकड़नाथ मठ लांबिया के मठाधीश योगी लक्ष्मण नाथ महाराज के सानिध्य में मनाने जा रहे हैं। जिसमे मुख्य अतिथि भारत सरकार उन बोर्ड विभाग के मंत्री गोरधन राम राईका होंगे। जिसमें शनिवार रात 8बजे से भजन कीर्तन योगी लक्ष्मण नाथ महाराज अपनी मुखारबिंद से सर्वण करायेंगे। ओर रविवार सुबह 8बजे शिवजी की पूजा अर्चना होगी। उसके बाद में अध्यक्ष महोदय गुमानराम भीम लांबिया द्धारा स्वागत एवम् समारोह का सुभारंभ होगा। योगी लक्ष्मण नाथ महाराज समाज को थोड़े शब्दो मै जाग्रत होने का संदेश देंगे। समाज बंधुओ द्वारा चढ़ावा व बोलियां बोली जायेगी। कोषाध्यक्ष महोदय नेमाराम नांगू केर्मावास पट्टा द्वारा गत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत किया जायेगा। शिव प्रशादी एवम् उपाध्यक्ष महोदय छोगाराम द्वारा धन्यवाद भाषण होगा। निवेदक: श्री देवासी (राईका) समाज ट्रस्ट (कर्नाटक) बेंगलुरु (रजि.)मागड़ी रोड़ एवम समस्त कार्यकारिणी सदस्यगण।