नेशनल मिलिट्री मेमोरियल में कर्नाटक सरकार द्वारा विजय दिवस समारोह मनाया

नेशनल मिलिट्री मेमोरियल में कर्नाटक सरकार द्वारा विजय दिवस समारोह मनाया

विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की

हिन्द सागर, रमेश कुमार, बेंगलुरू: विजय दिवस 1971 भारत पाकिस्तान युद्ध का परिणाम बांगलादेश का उदय एवं पाकिस्तान का विभाजन था। इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपना परचम लहराते हुए लाखों पाकिस्तानी सैनिकों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। भारतीय सेना के द्वारा पाकिस्तानी सेना को बुरी तरह से हराने के खुशी में देश हर वर्ष 16 दिसंबर को विजय दिवस के रूप में मनाते हैं तथा वीर सैनिकों को याद करती हैं। बैंगलोर स्थित नेशनल मिलिट्री मेमोरियल में कर्नाटक सरकार द्वारा विजय दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोमई, गृहमंत्री, वरिष्ठ सैन्य अधिकारी, सेवा निवृत्त सैन्य अधिकारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजिस्टर्ड) बंगलोर के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन, जो भारतीय थल सेना में एक कुशल सैन्य अधिकारी रहे युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण किया तथा वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपस्थित जनसमूह को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोमई ने संबोधित किया तथा वीर सैनिकों को नमन करते हुए उपस्थित जनसमूह को विजय दिवस की शुभकामनाएं दी। समारोह में भोजपुरी समाज सेवा समिति के उपाध्यक्ष डी के साव, कोषाध्यक्ष जे बी सिंह सहित अनेक पूर्व सैनिकों ने भाग लिया तथा युद्ध स्मारक पर माल्यार्पण की।