जैतारण मैं भाजपा की राज्य सरकार के खिलाफ जन आक्रोश रैली
भाजपा परिवार जैतारण कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम व कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ बिगड़ती क़ानून व्यवस्था,बढ़ते अत्याचार के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली
हिन्द सागर, राजूराम प्रजापत, जैतारण: आज भाजपा कार्यालय जैतारण में भाजपा परिवार जैतारण कार्यकर्ताओं का स्नेह मिलन कार्यक्रम व कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ बिगड़ती क़ानून व्यवस्था,बढ़ते अत्याचार व अपराध,अघोषित बिजली कटौती,खाद की कमी,पेयजल सहित अनेक समस्याओं को लेकर जन आक्रोश रैली के माध्यम से उपखंड अधिकारी जैतारण को ज्ञापन दिया।ज्ञापन के बाद सभी कार्यकर्ताओं ने मुख्य बाज़ार होते हुए बस स्टैंड पर माली समाज बग़ीची में सामूहिक भोजन किया।इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत,सोजत विधायक शोभा चौहान,ब्यावर विधायक शंकरसिंह रावत,पाली भाजपा ज़िला संगठन प्रभारी रविंद्रसिंह बालावत,पीसीसीबी चेयरमेन पुष्पेंद्रसिंह कुड़्की, रायपुर प्रधान कमला चौहान, रायपुर उप प्रधान पशुपतिसिंह राठौड़, जैतारण उप प्रधान पप्पुराम कुमावत,नगरपालिका अध्यक्ष रामस्वरूप भाटी,उप चेयरमेन ललित सोनी,पूर्व प्रधान मल्लाराम सीरवी,पूर्व उप प्रधान अमराराम भाटी,पूर्व चेयरमेन भेणाराम गहलोत,ओबीसी मोर्चा ज़िलाध्यक्ष हेमंत गादाना ,पूर्व प्रधान गजेसिंह निम्बोल,पूर्व मंडल अध्यक्ष धर्माराम घाँची,रास ठाकुर साहब जयसिंह, आकोदिया ठाकुर साहब श्यामसिंह, राबड़ीयावास ठाकुर साहब छत्रपालसिंह जोधा,मंडल अध्यक्ष सुनील प्रजापति,देवेंद्र सिंह जोधा, भेणाराम देवासी,मोहनसिंह कमाण्डो, धर्मेंद्र पंवार, नवीन छाबा,ज़िला परिषद सदस्य सुमित्रा सरगरा,युवा मोर्चा जैतारन शहर मंडल अध्यक्ष रामनारायण सैनी,पंचायत समिति सदस्य,पार्षदगण,सरपंचगण, पत्रकार चेनाराम माली सेवरिया, अन्य जनप्रतिनिधिगण सहित सैंकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।