निकाय चुनाव टलने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता जितेंद्र अव्हाड़ ने राज्य सरकार पर साधा निशाना

हिन्द सागर, प्रमोद कुमार/नवी मुंबई: बार – बार स्थानीय निकाय चुनाव टलने पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री जितेंद्र अव्हाड़ ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अब चुनाव भी राजनीति हो गए हैं। अपनी मर्जी के हिसाब से पैनल तैयार किए जा रहे हैं। कभी तीन नगरसेवकों का पैनल बनाया जाता है तो कभी चार नगरसेवकों का पैनल बनाया जाता है। अपने हिसाब से अपने लिए सुविधाजनक पैनल तैयार करना लोकतंत्र के लिए घातक है। लोग चुनेंगे न तीन का पैनल हो या फिर चार का पैनल हो । लोगों को मौका तो दो वो अपने हिसाब से चुनेंगे। सत्ता में बैठे लोगों को अगर चुनावों कराना नहीं हैं तो यह लोकतंत्र की हत्या ही है। जब तक स्थानीय निकाय में प्रतिनिधि चुनकर नहीं जाएंगे तब तक लोगों के काम कैसे होंगे। नगरसेवकों को मालूम होता है कि सड़क कहां टूटी है और उसे बनाना है। किस क्षेत्र में पानी की दिक्कत है वहां कैसे पानी पहुंचाना है और समाज में अन्य किस तरह की समस्याएं चल रही हैं उनका किस तरह समाधान करना है ये तब तक नहीं हो सकता जब तक चुनाव नहीं होते। जब तक नगरसेवक नहीं महानगर पालिका में नहीं बैठते हैं महानगर पालिका पर प्रशासक का बैठा है। प्रशासक पर पूरी तरह से राज्य सरकार का नियंत्रण होता है। प्रशासक को जनता से ज्यादा मतलब नहीं होता क्योंकि उसे तो कुछ वर्षों में जाना ही है।आज नवी मुंबई की सड़कें सबसे ज्यादा खराब हैं इतनी खराब सड़कें कभी नहीं रही। इसका मुख्य कारण ये है कि यहां कोई नगरसेवक नहीं है।