हिन्द सागर, मीरा-भाईंदर: कोरोना महामारी के कारण दही हांडी उत्सव पर सरकारी पाबंदियों के चलते पिछले दो साल से दही हांडी उत्सव जोर शोर से नहीं मनाया जा सका। इस साल सरकार ने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं और सभी त्योहारों को पूरे जोश के साथ मनाने की अनुमति दी है। इसलिए इस साल दही हांडी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है। साथ ही इस साल मीरा-भाईंदर मनपा के चुनाव नजदीक आ रहे हैं इसलिए राजनीतिक नेताओं द्वारा दही हांडी उत्सव का आयोजन जोर-शोर से किया गया है। इस उत्सव के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शहर में कुछ दहीहांडी त्योहारों का दौरा किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने गोविंदा टीम को शुभकामनाएं दीं और कहा कि डेढ़ महीने पहले हमने पचास परतें बिछाकर सरकार की हांडी तोड़ी थी। मुख्यमंत्री ने कहा की इस वर्ष गोपाल कल्याण के लिए सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है और गोविंदा टीमों को बीमा कवर दिया गया है। साथ ही दहीहांडी को भी खेल में शामिल किया गया है। मीरा-भाईंदर मनपा चुनाव नजदीक हैं, इसलिए नागरिकों को लुभाने के लिए राजनीतिक नेताओं के बीच दही हांडी उत्सव के लिए पुरस्कार राशि का बढचढ ईनाम घोषित किया गया था।
इसमें विधायक गीता जैन ने सबसे ज्यादा 21 लाख 51 हजार की दही हांडी का ऐलान किया। भाईंदर पश्चिम में साठ फुट रोड पर यह दही हांडी उत्सव मनाया गया। इस समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को आमंत्रित किया गया था। दो साल के कोविड-19 के बाद पहली बार दही हांडी का त्योहार इस साल पूरे जोरों पर मनाया गया है। गीता जैन का अनुसरण करते हुए प्रताप फाउंडेशन के माध्यम से मीरा रोड में 11 लाख 11 हजार की दही हांडी का आयोजन किया गया। पूर्व भाजपा विधायक नरेंद्र मेहता भी भाईंदर पूर्व में बलराम पाटिल रोड पर
7 लाख 11 हजार दहीहांडी का आयोजन किया गया। शिवसेना के शिंदे धड़े के महेश शिंदे ने 5 लाख 55 हजार की लागत से दहीहांडी बनाई थी। इसके अलावा विभिन्न दलों के नगरसेवकों और पदाधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में दही हांडी उत्सव का आयोजन किया।
बहुत बहुत धन्यवाद माननीय मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे साहेब का जिन्होंने हमारे प्रताप फ़ाउंडेशन परिवार का मान रख कर ऐतिहासिक भव्य दहीहंडी 2022 में उपस्थित हुए, विशेष धन्यवाद प्रिय विधायक प्रताप सरनाईक जी का भी जो की भव्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे, साथ ही 145 मिरा-भाईन्दर की विधायिका गीता जैन, पूर्व विधायक श्री नरेंद्र मेहता, मिरा भाईन्दर के आयुक्त दिलीप ढोले, उपमहापौर हसमुख गहलोत, मेरे प्रिय मित्र वरिष्ठ नगरसेवक राजू भोईर जी , मेरे मित्र निलेश सोनी, उत्तरभारतीय संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़े भाई संजय सिंह, वरिष्ठ IPS सदाकान्त दाते व तमाम वरिष्ठ समाजसेवी पदाधिकारी नगरसेवक, नगरसेविकाओ एवं पत्रकार बंधु प्रशासन के लोग उपस्थित होकर प्रोग्राम की शोभा बढ़ाया , अतुलनीय धन्यवाद मेरे सभी प्रताप फ़ाउंडेशन के सभी पदाधिकारियों का।
विक्रम प्रताप सिंह