बिहार स्थापना 110 वा दिवस मनाया

हिन्द सागर,रमेश कुमार बेंगलुरू:बिहार स्थापना 110 वा दिवस 27. 03.2022 रविवार शाम 4 बजे चौड्य्या मेमोरियल हॉल बेंगलुरु में श्री सिद्धार्थ सांस्कृतिक परिषद के तत्वधान में मनाया गया सर्व प्रथम राष्ट्रगान वह दीप प्रज्वलित करके कार्यक्रम शुरुआत किया बिहार सरकार से पधारे माननीय विशिष्ट अतिथि स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे, पी एच ई डी मंत्री राम प्रीत पासवान, सड़क निर्माण मंत्री नितिन नवीन वह बिहार लोक गायक भरत शर्मा व्यास, गायक रघुपति झा, जुड़वां गायिका लोकप्रिय दिया – जिया ने मैथिली, भोजपुरी गाने गाकर सबको मंत्र मुग्ध कर दिया, बिहार के इतिहास का मंच पर बाल स्वरूप छोटे छोटे बच्चो ने भगवान राम, माता सीता, हनुमान, बुद्ध, गणेश, शिव,माँ सरस्वती, भगवान महावीर, गुरु नानक,के रूप में बच्चों को सम्मानित किया गया । मंच संचालन प्रियंका झा सह प्रफ़ेसर विनय यादव ने निभाया। बिहार यूथ फाउंडेशन का बैंगलोर चैप्टर का लांच मंत्री मंगल पांडे ने किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठन सचिव राहुल झा, सचिव सनी राज, सचिव नितिन अभिषेक आयोजक रवि राजहंस, सह-संयोजक प्रियंका झा, डॉक्टर आशुतोष, अभिषेक कुमार, रोहित सिंह, अमित कुमार मिश्रा को मंत्री मंगल पांडेय सह बिहार यूथ फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट नितिन नवीन ने मोमेंटो दे कर सम्मानित किया। रवि राजहंस ने बिहार यूथ फाउंडेशन का विज़न और उद्देश्य सभी बिहारी प्रवासी भाइयों बताया और बिहार यूथ से जुड़ने का आह्वान किया। बिहार यूथ फ़ाउंडेशन आम लोगों को सरकारी योजनाओं की सही जानकारी, आपस में एक दूसरे से जुड़े हुए रहे और मदद करें। जय कर्नाटका जय बिहार के नारे साथ साथ लागते रहें। मंत्री मंगल पांडेय ने संबोधित करते हुए कहा कि कर्म भूमि के साथ साथ जन्म भूमि बिहार में भी सहयोग करे आने वाले समय में बिहार और उन्नति करेगा। बिहार स्थापना दिवस का आयोजन बेंगलुरू की सभी संस्थाओं ने मिलकर किया, सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों का सम्मान मंत्री महोदय ने किया। हिन्द सागर न्यूज के सम्पादक वह उप सम्पादक का सम्मान किया गया और बिहार के धरती के लाल जो अपने फ़ील्ड में अच्छा काम कर रहें है उनका भी सम्मान बिहार यूथ फ़ाउंडेशन ने किया। कार्यक्रम में २००० से ज़्यादा लोगों ने उपास्थि हो कर कार्यक्रम अवम बिहारी भोजन का लुफ़्ट उठाया।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लियें उपस्थित हरिश्चंद्र जा, उदय कुमार, राहुल झा, आशुतोष कुमार, पंडित राजगुरु, सनी राज, सुनील ठाकुर, वीर बहादुर सिंह अन्य सभी कार्यकर्ताओं संगठन, समाज का विशेष सहयोग रहा। जय बिहार जय कर्नाटक का नारा लगाया ।