महाराष्ट्र 3 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बना

हिन्द सागर मुंबई। देश के सबसे ज्यादा मरीजों की संख्या वाले राज्य महाराष्ट्र ने एक सकारात्मक उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र 3 करोड़ कोविड वैक्सीन खुराक देने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। शुक्रवार को दोपहर 2 बजे प्रदेश ने ये उपलब्धि हासिल की।

अतिरिक्त मुख्य सचिव हेल्‍थ डॉक्टर प्रदीप व्यास ने ये जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र ने अब तक 3,00,27,217 बैक्सीन डोजेज दी जा चुकी हैं। अब प्रदेश में कोरोनां की पॉजिटिविटी रेट घटकर 0.15 फीसदी रह गई है. कोरोना के मामलों में भी लगातार कमी देखी जा रही है।