हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है, हमे गर्व है अपनी संस्कृति पर : बृजमोहन दास जी महाराज

हिन्द सागर न्यूज बस्ती (उ०प्र०) संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से ग्रामीण महिला एवं कल्याण समिति बस्ती की ओर से रविवार को कटरा स्थित एक मैरेज हाल में अवधी भोजपुरी लोकोत्सव एवं कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दशरथ गद्दी के महन्थ बृजमोहन दास जी महाराज मौजूद रहे।

अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि बृजमोहन दास जी महाराज ने कहा कि भारतीय संस्कृति स्वाभिमान की परिचायक है। हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान है। संस्कृति को बचाए रखने के लिए ऐसे आयोजनों की विशेष आवश्यकता है। उन्होंने ने कहा कि भारतीय संस्कृति श्रेष्ठतम संस्कृति है। इसे बचाने और जन जन तक पहुंचाने के लिए सभी को साझा दायित्व निभाना पड़ेगा।

विशिष्ठ अतिथि युवा उपन्यासकार धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कहा कि अवधी, ब्रज व भोजपुरी बोलियां हमारी संस्कृति का अंग हैं। ऐसे आयोजनों को बढ़ावा मिलना चाहिए। गोरखपुर से भोजपुरी युवा कवि पुरषोत्तम मौर्य नें कहा की भोजपुरी की तमाम कलाएं विलुप्त होने के कागार पर हैं ऐसे में इन्हें संरक्षित करने की विशेष जरुरत है
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत लोक गायक बृजमोहन तिवारी नें गणेश वन्दना के साथ किया इसके बाद फिल्म अभिनेता व लोक गायक, अवधी व भोजपुरी लोकगीत प्रस्तुत कर लोगों को झुमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने रामा भोरे रे होते जन्मी है कन्या सीता सुलक्षण व विवाह गीत केकेरे दुआरे बाबा बाजन बाजे गा कर उपस्थित लोगों को भाव विभोर कर दिया। गायक अमरेश पाण्डेय नें सोहर व उलारा गीत प्रस्तुत किया तो समृद्धि पाठक, अंकिता तिवारी,ख़ुशी गुप्ता, नें लोकगायन से शमां बाँध दिया।
इसके अलावा नें संगम लता, रमा प्रजापति, साक्षी मिश्रा, नें अवधी लोकनृत्य समेत अन्य कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में सलोनी गौतम व प्रियंका नें लोक नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूर्व संस्था सचिव बबिता गौतम नें अतिथियों का स्वागत किया । कार्यक्रम में एल के तिवारी, विशाल पाण्डेय,डॉ नवीन सिंह, राम मूर्ति मिश्रा, अहमद अली, राजेंद्र सिंह,डा श्याम नारायण चौधरी को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।