91वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लता मंगेशकर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

लता मंगेशकर आज 91 साल की हो गई हैं। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं

स्वरकोकिला के नाम से मशहूर भारत रत्न लता मंगेशकर आज 91 साल की हो गईं। इस मौके पर उन्हें देशभर से जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी लता मंगेशकर को बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है- लता दीदी से बात की और उन्ह्ें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उनकी लंबी और स्वस्थ जिंदगी के लिए प्रार्थना करता हूं। लता दीदी पूरे देश के घर में जानी जाती हैं। मैं खद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मुझे हमेशा उनका प्यार और आशीर्वाद मिलता है।

कंगना रनौत ने लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई दी है। कंगना ने लिखा है- महान लता मंगेशकर को जन्मदिन की बधाई।