विकास अशोक शिंदे उर्फ पप्या, को MPDA कानून के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

विकास अशोक शिंदे उर्फ पप्या, को MPDA कानून के तहत पुलिस ने किया गिरफ्तार ।

कल्याण : उल्हासनगर पुलिस ने विकास अशोक शिंदे उर्फ पप्या, को MPDA कानून के तहत गिरफ्तार किया है। उसे तुरंत येरवड़ा जेल भेजा गया है। विकास शिंदे, जो हनुमान नगर का निवासी है, पिछले कई वर्षों से अपराधों में लिप्त रहा है। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार, विकास शिंदे के खिलाफ 12 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 9 मामले उल्हासनगर पुलिस और 3 अन्य थानों में शामिल हैं, लेकिन इसके बावजूद उसकी गतिविधियों में कोई सुधार नहीं हुआ। पुलिस प्रशासन ने बताया कि शिंदे को हाल ही में पैरोल पर छोड़ा गया था, लेकिन रात में उसकी गिरफ्तारी की गई। डीसीपी जोन ४ के आदेश अनुसार क्राइम पुलिस निरीक्षक गोडसे और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विष्णु ताम्हणे ने कहा कि जो लोग कानून को अपने हाथ में लेने का प्रयास करेंगे, उनके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि आम नागरिकों को कोई परेशानी न हो। यह मामला इस साल उल्हासनगर जिले में MPDA कानून के तहत दर्ज किया गया पहला मामला है। विकास शिंदे अवैध वसूली, धमकी, सशस्त्र हमले और मादक पदार्थों के अपराधों में भी शामिल रहा है।