ऑल इंडिया केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे (अप्पा) का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

ऑल इंडिया केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे (अप्पा) का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।

प्रमोद कुमार

डोंबिवली : कल्याण के पोटे मैदान में सामाजिक कार्यकर्ता एवं ऑल इंडिया केमिस्ट ड्रगिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जगन्नाथ शिंदे (अप्पा) का 75वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। सभी पार्टियों ने मिलकर इस कार्यक्रम का आयोजन किया। पूरे देशभर से डॉक्टर, केमिस्ट आए हुए थे। मौके पर उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे। उन्होंने अप्पा शिंदे के जीवनी पर बुक का भी विमोचन किया। वहीं महाराष्ट्र प्रदेश बीजेपी कार्यकारी अध्यक्ष रविंद्र चव्हाण, विधायक किसन कथोरे, विधायक राजेश मोरे, प्रमोद हिंदुराव, गोपाल लांडगे, नाना सूर्यवंशी, आयुक्त डॉ. इंदु रानी जाखड़, निलेश शिंदे,नवीन गवली सहित अन्य उपस्थित रहे।