कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन:

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का निधन:

कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया:

हिन्द सागर, बेंगलुरु: कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री पूर्व विदेश मंत्री बेंगलुरु को भारत की सिलिकॉन वैली बनाने वाले एस.एम.कृष्णा ने अपने घर पर अंतिम सांस ली उनकी उम्र 92 वर्ष थी। मद्दूर में उनका कल राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कल सुबह आठ बजे तक लोगों को बेंगलुरु स्थित आवास पर कृष्णा के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन करने का मौका मिलेगा।कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और बेंगलुरु को आईटी हब बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले एसएम कृष्णा का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक जताया उन्होंने ट्वीट किया, ‘एसएम कृष्णा एक असाधारण नेता थे, जिनकी प्रशंसा सभी क्षेत्रों के लोग करते थे। कर्नाटक सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इस दौरान राज्य में कोई समारोह या जश्न नहीं मनाया जाएगा।