भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) बेंगलुरु के छठ पूजा महोत्सव में श्रद्धालुओ की भारी भीड़
हिन्दसागर,बेंगलुरु: भोजपुरी समाज सेवा समिति (रजि) ने आस्टीन टाऊन स्थित नंदन फुटबॉल स्टेडियम में छठ पूजा समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। छठ पूजा समारोह में बैंगलोर सेंट्रल के सांसद पी सी मोहन, पूर्व कारपोरेटर श्रीमती शशि रेखा, पूर्व कारपोरेटर रघु, भारतीय स्टेट बैंक के जेनरल मैनेजर सुशील कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। छठ पूजा का शुभारंभ 07 नवंबर 2024 को समिति के संस्थापक अध्यक्ष एवं चेयरमैन संजय सिंह उज्जैन ने भगवान भास्कर एवं छठी मैया के मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया। सायंकाल अस्तगामी सूर्य को अर्घ्य दिया गया। अर्ध्य के उपरांत सूर्य देव एवं छठी मैया की भव्य आरती गई। आरती में बड़े संख्या में महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया। त्यागी ग्रुप के प्रबंध निदेशक दीपक त्यागी के सौजन्य से सुश्री श्रेया सिंह, अजय सिंह एवं टीम ने मनमोहक छठ गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर भोजपुरी समाज सेवा समिति का आजीवन सदस्यता लेने वाले व्यक्तियो को समिति के अध्यक्ष संजय सिंह उज्जैन, महासचिव ललितेश्वर प्रसाद सिंह, सचिव गिरीश चन्द्र पाण्डेय एवं कोषाध्यक्ष जे बी सिह के द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही साथ अच्छे कायों के लिए श्रीमती सुनीता पांडेय, अभिषेक सिंह उर्फ राजू को सम्मानित किया गया। रात्रि काल में महाप्रसाद की भी व्यवस्था की गई। दूसरे दिन उदयीमान सुर्य को अर्ध्य देकर आराधना हवन पूजन कि गई तदनूपरांत भगवान सूर्यदेव एवं छठी मैया की आरती की गई। प्रसाद वितरण के उपरांत कार्यकताओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में समिति के संस्थापक संजय सिंह उज्जैन ने सेवा ब्रिगेड के कर्मथ कार्यकताओं कि भूरि भूरि प्रसंशा की तथा उनको अंगवस्त्र एवं समिति का मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया।