श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ संजय नगर की आम सभा संपन्न:

श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ संजय नगर की आम सभा संपन्न:

दो वर्ष के लिए कार्यकारिणी का चयन अध्यक्ष अनिल कुमार गन्ना और मंत्री नीलेश कुमार बोहरा चुने गए

हिन्द सागर, बेंगलुरु: श्री श्वेतांबर स्थानकवासी जैन श्रावक संघ संजय नगर की आम सभा दिनांक 13/10/24 रविवार को स‌पन्न ‌ हुई। दो वर्ष के लिए नवीन कार्यकारिणी का चयन अति हर्ष उल्लास एवम उत्साह से संपन्न हुआ। नवनिर्वाचित कार्यकारिणी में अध्यक्ष अनिल कुमार गन्ना, उपा अध्यक्ष नवरतन मेहर और शैलेंद्र मोगरा, मंत्री नीलेश कुमार बोहरा,
कोषाध्यक्ष कांतिलाल लसोड को सर्व समिति से चुना गया। अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि संघ के उद्देशयों को पूरा करने के लिए मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा आप सभी का सहयोग और मार्गदर्शन सदैव अपेक्षित रहेगा। इस अवसर पर निर्मल मोगरा, रमेश चंद्र नंदावत, मानिकचंद गन्ना, लक्ष्मी लाल दक, सुरेश कुमार बडोला, मोतीलाल पोखरना, संजय पामेचा, कोमल कुमार गांधी, राजेश कुमार सोनी, अभिषेक श्रीमाल, दीपक देसरला, चन्द्र प्रकाश कोठारी, संजय सिरोहिया, महासेन भंडारी, शैलेन्द्र मोगरा, बाबूलाल गांधी, दिनेश सुकलेचा आदि क्षेत्र के गणमान्य लोगों की गरिमामय उपस्थित रही, नीर वर्तमान अध्यक्ष कोमल गांधी ने सभी को धन्यवाद दिया।