श्री श्रीयादे मन्दिर काॅटनपेट मे नवरात्रा महोत्सव संपन्न:
हिन्द सागर, राजूराम प्रजापत, बेंगलुरु: श्री श्रीयादे मन्दिर काॅटनपेट मे नवरात्रि मे नौ दिनो तक माताजी का पंडाल सजाया गया। सुबह माताजी कि आरती कै साथ शाम को पूजा अर्चना और गरबा डांडिया का आयोजन सम्पन्न हुआ। गरबा डांडिया मे आस पास के भक्तो ने भाग लिया। महिलाओं ने गरबा नृत्य मे बढचढ कर भाग लिया। नौ दिनो तक भक्तो के लिए प्रसाद कि व्यवस्था दानदाताओं कि तरफ से रही। कन्याओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं मे भाग लिया। और उनके लिए पुरस्कार वितरण भी किया गया। नौ दिनो तक महिला मंडल ने व्यवस्थाएं संभाल कर आयोजन को सफल बनाया। मंदिर परिसर मे गरबा डांडिया नृत्य के साथ साथ बच्चो ने भी भाग लिया। उपस्थित मदन लाल कपूरपुरा, कुन्नाराम साडीवाल, ओमप्रकाश गडुणीया, रतनलाल ब्रांधाना, भरतकुमार परिहार, मदनलाल हाटवा, मुकेश कुमार ब्रांधना,
प्रकाश कलबाल, मदनलाल रावरिया, किशोरकुमार, समस्त प्रजापत समाज काटनपेट के कार्यकर्ताओं का सहयोग रहा।