तृणमूल कांग्रेस के नेता शाहजहां के खिलाफ जलगाँव में विरोध प्रदर्शन

भाजपा ने कीे ममता बनर्जी से इस्तीफा की मांग

दैनिक हिन्द सागर
जलगांव/सुरेश कोहली: पश्चिम बंगाल के तृणमूल कांग्रेस के ग्रामीण नेता शाहजहां शेख पर हत्या व यौन उत्पीड़न के कई मामले हैं। भाजपा ने कहा कि ऐसे नेता को मौत की सजा दी जानी चाहिए। जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी ने जलगांव के जिला कलेक्टर को बयान दिया कि शाहजहां जैसे गैंगस्टरों का समर्थन करने वाली तृणमूल नेता ममता बनर्जी को भी इस्तीफा
दे देना चाहिए। बीजेपी का आरोप है कि ममता बनर्जी की सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। सीएम ममता बेनर्जी आशीर्वाद से तृणमूल कांग्रेस के ग्रामीण गैंग के नेता शाहजहां शेख महिलाओं पर अत्याचार कर रहे है। इसके अलावा उन पर वित्तीय हेराफेरी, किसानों की जमीनों पर जबरन कब्जा करने जैसे कई आरोप हैं। ईडी यानी प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों द्वारा उनके घर पर छापेमारी भी की गई। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 55 दिन बाद गांव के सरगना को गिरफ्तार कर लिया। भाजपा की ओर से जिला कलेक्टर को दिए गए बयान में कहा गया है कि उन्हें रिहा करने के बजाय सीधे मौत की सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उनका समर्थन करने वाली ममता बनर्जी को भी खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए। इस अवसर
पर भाजपा के जलगांव महानगर जिला अध्यक्ष उज्ज्वल बेंदाले, महिला मोर्चा प्रमुख भारती सोनवणे, जलगांव लोकसभा चुनाव प्रमुख डॉ. राधेश्याम चौधरी, जिला उपाध्यक्ष गोपाल भांगले, तहसील उपाध्यक्ष मिलिंद चौधरी, महासचिव सचिन पवार, गिरीश वराडे, मयूर मराठे, महेश पाटिल, रेखा वर्मा, ज्योति निंभोरे, वंदना पाटिल, मनीषा जोशी, छाया सारस्वत,भाग्यश्री चौधरी, डॉ.प्रियंका सोनी, रजनी भारती, राजश्री शर्मा, सुधा काबरा आदि मौजूद थी।