बेंगलूरु रामेश्वर कैफे ब्रुकफील्ड इलाके में दोपहर को हुए विस्फोट में चार घायल
चारों घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज, सभी खतरे से है बाहर
हिन्द सागर, बेंगलुरू: बेंगलुरु के ब्रुकफील्ड इलाके के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार दोपहर को हुए विस्फोट में कम से कम चार लोग घायल हो गए। यह विस्फोट शहर के रामेश्वरम कैफे व्हाइटफील्ड शाखा में दोपहर करीब 1 बजे हुआ। घायलों में कथित तौर पर तीन कर्मचारी शामिल हैं और एक ग्राहक था। अग्नि शमन वाहन ने आग पर काबू पाया, घायलों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया डॉक्टर ने बताया की सभी खतरों से बाहर है उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि धमाके का कारण पता नहीं चल पाया है पुलिस विभिन्न कोणों से मामले की जांच कर रही है।