हिन्द सागर, रवि राजहंस, बेंगलुरू: दिनांक 22/03/2023 को सिद्धार्थ संस्कृतिक परिषद महिला मंडल के द्वारा बिहार भवन आर टी नगर बेंगलुरू में बिहार दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ परिषद सचिव पंडित राजगुरु ने सरस्वती वंदना के द्वारा प्रारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ईश्वर चंद्र मिश्र सेवानिवृत्त केंद्रीय अनुवाद ब्यूरो भारत ने सरकार किया। इन्होंने दिन और दिवस में अंतर बतलाया। उन्होंने कहा कि जब किसी खास एक व्यक्ति का जन्म दिन मनाया जाता है तो उसमें दिन लिखते हैं एवं सार्वजनिक रूप से जब किसी का जन्मदिन मनाया जाता है तो वह दिवस होता है। महिला मंडल अध्यक्षा अनीता झा ने सबका स्वागत किया एवं अविभाषण दिया, वीणा यादव ने मंच संचालन किया, अपर्णा झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया एवं डेजी शर्मा, हीरा झा, राम लखन सिंह, डॉ विनय यादव, विनय कुमार, मिंटू दुबे, दीपेश कुमार, जे के महतो एवं एसपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। रागिनी एवं शालिनी ने गीत एवं कविता पढ़ी, कार्यक्रम के बाद भोजन की व्यवस्था थी। इस आयोजन में ऊषा झा, उषा मिश्रा, बिंदु देवी,बेबी मिश्रा, निधि श्रीवास्तव, शीला देवी, कंचन देवी इत्यादि लोग उपस्थित थे।