हिन्द सागर, अरविंद राजभर/मीराभाईंदर: श्रद्धा और भक्ति की कोई सीमा या अंत नहीं होता। श्रद्धालु अपनी कल्पना के अनुकूल ही अपने आराध्य देव की पूजा अर्चना करते हैं। लगभग दो वर्षों के अंतराल के बाद इस बार महाराष्ट्र सहित पूरे देश में श्रद्धालुओं को “गणेशोत्सव” का पर्व मनाने का मौका मिला है। कोरोना काल के बाद यह पहला अवसर है कि मुंबई सहित महाराष्ट्र की जनता के घर आराध्य देव का आगमन पूरे हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस बार के गणेशोत्सव में श्री बाल गणेशाय मित्र मंडळ ने नेहरू नगर में दर्शनीय झांकी बनाई है।
इस झांकी को देखने के लिए दूर दराज से लोग एकत्रित होकर बप्पा का आशीर्वाद ग्रहण कर रहे हैं। दस दिनों तक चलने वाले गणेशोत्सव के दौरान मंडल का हर सदस्य पूजा अर्चना में लीन रहता है। इस गणपति मंडल मे मार्गदर्शक सुरेखा सुभाष जाधव, अध्यक्ष पन्नालाल वर्मा, उपाध्यक्ष अजित करंडे, सचिव विक्रांत वेंगुलेकर, खजिदार कुमार कदम तथा कार्यकर्त्ताओं में पप्पू राजभऱ, तानाजी सुतार, रवी राजभर, आकाश कदम, सिद्धेश आग्रे, धनवीर सिंह, अविनाश भारती, सागर मांजरेकर, विनायक सावंत, शैलेश सस्ते, तेजस राठोड, यश राठोड, संदीप वर्मा, निमेश यादव, दिलीप पटेल, रणवीर सिंह, निखिल कटारे, अंकित वर्मा, मोनू राजभर, अशोक कनोजिया, भीम माली, जितेंद्र साहनी, राकेश आग्रे, धनेश वर्मा, सूरज गुप्ता, धर्मीदर राजभर, अमित सिंह, रामनवल यादव आदी सम्मिलित हैं।