हिन्द सागर, अरविंद राजभर/मीराभाईंदर: भाईंदर (प.) के नेहरू नगर में स्थित सबसे चर्चित इकोफ़्रेंड्ली गणेश प्रतिमा की स्थापना इस बार फ्रेंड सर्कल ग्रुप के द्वारा किया गया है। इस तरह की प्रतिमा स्थापित किए जाने की जानकारी मंडल के अध्यक्ष राजेश धोडें ने दिया।
धोडें ने बताया कि हमारे नेहरू नगर में गणेशोत्सव कई वर्षों से मनाया जा रहा है। इस बार कोरोना काल की महामारी तथा मनपा द्वारा चलाए गए आरोग्य अभियान से सीख लेते हुए हम लोगों ने ईकोफ्रेंड्ली गणेश मूर्ती की स्थापना किया है। 11 दिवसीय गणेशोत्सव के बाद गणेश विसर्जन के लिए सड़कों पर होने वाले लोगों की भीड़ को भी नियंत्रित करने का उपाय हमारे मंडल द्वारा किया गया है।
वहीं मंडल के सचिव बाबूराव इंगले ने यह बताया कि गणेशोत्सव मनाने का उद्देश्य होता है कि समाज को कुछ नई सोच, विचारधारा से अवगत कराया जाए, साथ ही पर्यावरण का भी ख्याल रखा जाय, इसका अनुसरण करते हुए ही हमारे मंडल की तरफ इकोफ्रेंडली गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है।
इसी तरह हर वर्ष हम लोग इसी नई विचारधारा के साथ गणेशोत्सव मनाएँगे।
फ्रेंड सर्कल ग्रुप द्वारा संचालित नेहरू नगर गणेशोत्सव मंडल की ओर से इस नई विचारधारा को प्रचारित प्रसारित करने के लिए गणेशोत्सव के दौरान नगरसेवक अशोक तिवारी ने मंडल के पदाधिकारी अध्यक्ष राजेश धोंडे, उपाध्यक्ष रोहित माच्छी, सचिव बाबुराव इंगळे, खजिदार जितेश फेसारडे तथा कार्यकर्त्ता निलेश माच्छी, तेजस माच्छी, प्रेम दांडेकर, निलेश माच्छी, प्रेम माच्छी, मुकेश सोनार, शुभम गौड, कृष्णा शर्मा, निशी जाधव, शैलेश कदम, हर्षद माच्छी आदी को बधाई संदेश दिया।