सीमा सिंह को सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ़ दी ईयर अवार्ड -2022

सीमा सिंह को सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ़ दी ईयर अवार्ड -2022

हिन्द सागर,बेंगलुरू:सीमा सिंह को कर्नाटक में इमर्ज एफएलएलएन ने अपने वुमन अचीवर अवार्ड 2022 के कार्यक्रम में सोशल एंटरप्रेन्योर ऑफ़ दी ईयर अवार्ड से सम्मानित किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों व मित्रों में हर्ष व्याप्त है। उक्त अवार्ड असाधारण उपलब्धियों और होप फ़ॉर कैंसर पेशेंट्स संस्था में महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया है। सीमा सिंह होप फ़ॉर कैंसर पेशेंट्स संस्था की फ़ाउंडर व मैनेजिंग ट्रस्टी हैं और लगातार देश भर में कैंसर रोगियों की सेवा में लगी रहती हैं। सीमा सिंह ने कैंसर सर्वाइवर के रूप कोरोना काल में बेखौफ होकर मरीजों की सेवा की थी। सीमा सिंह के निर्देशन में होप फ़ॉर कैंसर पेशेंट्स ने कोरोना काल में बैंगलोर में काफ़ी सराहनिये कार्य किया है।