हिन्द सागर,बेंगलुरू:हिंदू जन जागृति विशाल रेली बेंगलुरु समिति द्वारा 01 मई 2022, रविवार को परमपूज्य श्री श्री विश्व प्रसन्ना तीर्थारु पेजावर मठ उडुपी द्वारा रविवार शाम 4 बजे अबिगेरे स्कूल मैदान से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें में कई हिन्दू संगठनों के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कृष्णा गौसेवा आश्रम के प्रमुख स्वामी पुखराज महाराज व मातेश्वरी भक्त मंडल के सभी सदस्य मौजूद थे। विशाल रेली में महिलाओं ने कलश धारण कर गाजे बाजे के साथ भव्य शौभा यात्रा निकाली गई।इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।श्रद्घालुओं ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस शौभा यात्रा में सैकड़ो लोगों ने भाग लिया।