(विनोद कुमार अग्रहरी)
सागर, संतकबीर नगर। संतान की लंबी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ बुद्धवार को ब्रती महिलाओं ने छठ पर्व पर निर्जल व्रत रख डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर बाबा सेहुआनाथ, शिवमंदिर बलुवहवा,आमी नदी राजघाट,आमी नदी,देवपुर सहित तमाम घाटो पर जल में उतरकर महिलाओं ने सूर्य को अर्घ्य दिया।
तीन दिन से ब्रत रह रही महिलाओं ने छठ माता को गन्ना,फल,फूल,व तमाम प्रकार के मिष्ठान आदि अर्पित कर अपने पुत्रो के लम्बी उम्र की कामना की। दो दिन के कठिन निर्जल ब्रत के बावजूद भी महिलाओं के चेहरों पर पूजा के प्रति काफी उत्साह दिख रहा था लोग अपने धुन में मगन हो नाच गया रहे थे। कुछ परिवारो में पुरुष भी ब्रत रखे हुवे है, लोग डूबते हुवे सुर्य की अर्घ्य देने के बाद महिलाएं मंगलगान करती बाकी लोग बैंड बाजा,डीजे पर नाचते गाते देर रात घर पहुचे। वही दूसरे दिन भी महिलाएं यानी बृहस्पतिवार को भोर में उगते हुवे सूर्य को अर्घ्य देने महिलाएं पुनः घाट पर पहुचेंगी। रात करीब दो बजे से ही ब्रती महिलाओं का घाट पर आना जाना शुरू हो जाएगा। उगते हुवे सूर्य की अर्घ्य देने के बाद महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी। इस अवसर पर हर जगह भक्तो की भारी भीड़ देखने को मिली वही दूसरी तरफ ब्रती महिलाओं के साथ आये अन्य महिलाएं भी अपने अपने मन्नते माग कर छठ पूजा ब्रत रहने का ब्रत लिया। विनोद कुमार अग्रहरि