नव दुर्गा विसर्जन के दिन 525 प्रतिमा तथा 6988 कलश का हुआ विसर्जन

हिन्द सागर, मीरा भायंदर। दशहरे के दिन मीरा भाईंदर महानगर पालिका क्षेत्र में कोरोनावायरस को देखते हुए जगह-जगह कृतिम तलाव व प्राकृतिक समुद्र में मूर्ति तथा कलश विसर्जन की व्यवस्था की गई थी। इ विसर्जन घाटो पर 530 दुर्गा प्रतिमा तथा 6988 कलश का विसर्जन किया गया। नव दुर्गा विसर्जन उत्सव कार्यक्रम आयुक्त दिलीप ढोले के मार्गदर्शन में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। विगत वर्ष की तरह इस वर्ष भी विसर्जन स्थलों पर भीड़ ना जमा हो इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए गए थे। इस कार्यक्रम के उपायोजन में महापौर ज्योत्सना हस्नाले, उपमहापौर हंसमुख गहलोत, स्थाई समिति सभापति दिनेश जैन, सभागृह नेता प्रशांत दलवी, विरोधी पक्ष नेता प्रवीण पाटिल तथा सभी नगरसेवक, नगरसेविका, महानगर पालिका अधिकारी-कर्मचारी व पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार तथा शहर के समस्त नागरिकों ने विसर्जन कार्य में सहकार्य किया। जिसके लिए मनपा आयुक्त दिलीप ढोले ने सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।