पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के बाद एक और शख्स को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले में एक और सफलता मिली है। राज कुंद्रा के बाद अब रयान थरप (Ryan Tharp) नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया है। क्राइम ब्रांच की टीम ने उसे नेरुल इलाके से गिरफ्तार किया है।

Raj Kundra News: पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के बाद एक और शख्स को क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार

बीती रात राज कुंद्रा की हुई गिरफ्तारी

सोमवार की रात को शिल्पा शेट्टी कुंद्रा (Shilpa Shetty Kundra) के पति व मशहूर बिजनसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया गया। राज कुंद्रा पर अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने के संगीन आरोप लगे हैं। वहीं मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास पर्याप्त सबूत भी हैं। मुंबई पुलिस ने कहा उसकी क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने राज कुंद्रा समेत पोर्नोग्राफी पेस करने के लिए एक मामले में अब तक कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

क्या है पूरा मामला
दरअसल क्राइम ब्रांच ने इस साल (2021) फरवरी में मुंबई में अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें कुछ एप्स पर दिखाने से जुड़ा मामला दर्ज किया था। वहीं इस पूरे मामले में राज कुंद्रा मुख्य साजिशकर्ता लगते हैं। मुंबई पुलिस कमिश्नर का कहना है कि पुलिस के पास इसको लेकर पर्याप्त सबूत भी हैं।