मिराभाईंदर: मंदिरो को खोलने के लिए भाजपा ने किया “घंटानाद आंदोलन”

हिन्द सागर ठाणे। भारतीय जनता पार्टी मीरा भायंदर शहर जिल्ला में 29 अगस्त को जिल्ला अध्यक्ष हेमंत म्हात्रे के नेतृत्व में मीरा भायंदर के कई मंदिरों के बाहर “घंटनाद आंदोलन” किया गया।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र राज्य ईकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने पिछले हप्ते राज्य भर के सभी मंदिरों को खोले जाने के लिए सरकार को अवगत कराया था। 29 अगस्त तक मंदिर न खोले जाने पर पूरे राज्य भर मे घंटनाद आंदोलन करने की चेतावनी दिया था। इसी पूर्व निर्धारित योजना के तहत भाजपा मिराभाईंदर शहर जिला के अंतर्गत उपमहापौर हसमुख गहलोत, स्थायी समिति सभापति अशोक तिवारी, ध्रुवकिशोर पाटिल, रवि व्यास, प्रवक्ता रणवीर बाजपेई एवं सभी नगरसेवक/नगरसेविका/ कार्यकर्ताओ ने विभिन्न मंदिरों के बाहर मंदिर एवं अन्य धार्मिक स्थल खोलने के लिए कोविड-19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए शांतिपूर्ण आंदोलन किया।