श्री रामपुरा जिगनी लिंक रोड मे नवरात्री महापर्व का आयोजन

श्री रामपुरा जिगनी लिंक रोड मे नवरात्री महापर्व का आयोजन

सजा मां का दरबार नौ दिनो तक रही गरबा कि धूम

हिन्द सागर, बेंगलुरू: बैंगलुरू की धन्य धरा पर जिगनी लिंक रोड श्रीं रामपुरा स्थित राजशक्ती एग्रो कार्पोरेशन परिसर में आयोजित नवरात्रि के उपलक्ष्य में मातारानी का दरबार सजाया गया। जिसमे नौ दिनो तक शक्ति स्वरुप मातारानी का पूजन किया गया। नौ दिनो तक शांयकालीन भव्य आरती के आयोजन मे आस पास के भक्तो ने बढ चढ कर भाग लिया। हर दिन प्रसादी के आयोजन मे सभी भक्तो ने आनन्द लिया। पुनित जैन ने बताया कि सभी श्री रामपुरा के मां के भक्तो के सहयोग से लगातार सात वर्षों से यह आयोजन होता रहा है। जिसमे सभी भक्तगन भाग लेते है। महिलाओ और बच्चो के लिए गरबा और डांडिया नाचना गाना हर दिन रहता है। सहयोगकर्ता शक्ति जैन मोहनलाल प्रजापत अशोक कुमार प्रजापत अनिल पटेल विनोद शर्मा प्रभुराम जाट शांतिलाल मुकेश प्रजापत विकाससिंह हरिनारायण नाथूराम विकास जैन रहे। नौवे दिन डांडिया मे महिला डांडिया शानदार रहा। महाप्रसाद मे विभिन्न व्यंजनो का हर दिन लुफ्त उठाया। पांडाल मे हर तरफ खुशि का माहौल रहा। और अगले वर्ष फिर मां का दरबार इसी तरह सजे। हर चेहरे पर यही भाव थे।