- वरिष्ठ IPS अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस आयुक्त होंगे ।
प्रमोद कुमार
मुंबई : वरिष्ठ IPS अधिकारी देवेन भारती मुंबई के नए पुलिस आयुक्त होंगे. इसके पहले देवेन भारती मुंबई के विशेष पुलिस आयुक्त थे. देवेन भारती 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. वे मुंबई के जॉइंट कमिश्नर (कानून और व्यवस्था) के पद पर सबसे लंबे समय तक बने रहने वाले अधिकारी हैं । उनकी गिनती राज्य के अनुभवी एवं तेजतर्रार अधिकारियों में होती है। देवन भारती इससे पहले मुंबई के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क़ानून और व्यवस्था) तथा एटीएस प्रमुख जैसे महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उनके नेतृत्व में कई जटिल आपराधिक मामलों का सफलतापूर्वक समाधान हुआ है। मुंबई जैसे देश के सबसे बड़े महानगर की कानून व्यवस्था को संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी मानी जाती है, और देवेन भारती की नियुक्ति से इस बात की उम्मीद जताई जा रही है कि शहर में सुरक्षा और प्रशासनिक कार्यों को और अधिक कुशलता के साथ संचालित किया जाएगा। इस अस्थायी जिम्मेदारी के पीछे प्रशासनिक फेरबदल और वर्तमान पुलिस आयुक्त की अनुपस्थिति या स्थानांतरण की संभावनाएं प्रमुख कारण मानी जा रही हैं। जल्द ही स्थायी नियुक्ति को लेकर भी निर्णय लिया जा सकता है। मौजूदा पुलिस कमिश्नर IPS विवेक फनसालकर का कार्यकाल आज समाप्त हो रहा है. ऐसे में भारती उनकी जगह लेंगे. फनसालकर एक जुलाई 2022 को मुंबई के पुलिस आयुक्त बने थे. मुंबई पुलिस की परंपरा के अनुसार कार्यकाल के अंतिम दिन उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. पदमुक्त होने के बाद पुलिस मुख्यालय के आईपीएस अफसर उन्हें विदाई देते नजर आए. एक परंपरा भी निभाई जाती है, जिसके तहत सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी को खुली जीप में बैठाकर गाड़ी को रस्सी से खींचकर पुलिस मुख्यालय के बाहर तक छोड़ा जाता है. बिहार के दरभंगा से ताल्लुक रखने वाले भारती ने दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से स्नातक की पढ़ाई की है. अपने लगभग तीन दशक के करियर में, उन्होंने मुंबई पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है. डीसीपी (जोन 7), डीसीपी (क्राइम ब्रांच), अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम ब्रांच) और संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) रहे. भारती ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमलों सहित कई प्रमुख मामलों की जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने महाराष्ट्र राज्य आतंकवाद विरोधी दस्ते (ATS) का भी नेतृत्व किया है. उनकी सेवाओं के लिए, उन्हें 2023 में राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित किया गया । देवेन भारती को उनके नेतृत्व, रणनीतिक सोच और अपराध नियंत्रण में दक्षता के लिए जाना जाता है. देवेन भारती मुंबई पुलिस आयुक्त पद भर संभालते ही पुलिस फोर्स और मुंबई की कानून सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी भावना व्यक्त करेंगे ।