-
आईएएस अधिकारी अभिनव गोयल को कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका का किया गया आयुक्त नियुक्त ।
-
डोंबिवली : आईएएस अधिकारी अभिनव गोयल अब कल्याण-डोंबिवली महानगर पालिका के प्रभारी होंगे। अभिनव गोयल को कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका का आयुक्त नियुक्त किया गया है। गोयल वर्तमान में हिंगोली जिले के जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत थे। अब वह कल्याण-डोंबिवली नगर निगम के आयुक्त के रूप में काम करेंगे। कुछ दिनों पहले कल्याण-डोंबिवली नगर निगम आयुक्त डॉ. इंदु रानी जाखड़ को पालघर जिला अधिकारी के रूप में स्थानांतरित कर दिया गया था। उसके बाद आयुक्त का पद रिक्त हो गया। इस रिक्त पद का प्रभार अतिरिक्त आयुक्त हर्षल गायकवाड़ को सौंपा गया। आज सरकार ने अभिनव गोयल कल्याण-डोंबिवली नगर निगम का आयुक्त नियुक्त किया है। बता दें कि कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में अवैध निर्माण का मुद्दा छाया हुआ है। अवैध निर्माणों को कब ध्वस्त किया जाए? महानगरपालिका की वित्तीय स्थिति नाजुक है। वित्तीय स्थिति में सुधार जरूरी है। नगर निगम के माध्यम से विभिन्न विकास परियोजनाएं चल रही हैं। इन विकास परियोजनाओं को शुरू करना नए आयुक्त के लिए मुख्य चुनौती होगी।