-
कडोंमनपा आयुक्त डॉक्टर इन्दु रानी जाखड की पालघर बदली ।
-
पालघर जिला का कलेक्टर पद पर नियुक्ति।

प्रमोद कुमार
डोंबिवली : कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका की पहली महिला आयुक्त डॉक्टर इंदुरानी जाखड़ का कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका आयुक्त पद से बदली हो गई। उन्हे पालघर जिला का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की अपर सचिव (सेवा) वी. राधा द्वारा प्रेषित आदेश के अनुसार डॉक्टर इंदुरानी जाखड़ की बदली पालघर जिलाधिकारी पद पर की गई है। सितम्बर 2023 मे कडोंमनपा आयुक्त का पदभार ग्रहण करने के बाद डॉक्टर जाखड़ ने लीक से हटकर काम किया था, जिसमे महानगर पालिका के बजट पर स्नातक विद्यार्थियों से संवाद करना रहा, कडोंमनपा के इतिहास मे सबसे बड़े बजट को पेश करने का श्रेय भी इंदुरानी जाखड को जाता है।

Post Views: 248