हजारों गरीब कन्याओं का विवाह कराने वाले चंद्रशेखर शुक्ल का निधन ।

  • हजारों गरीब कन्याओं का विवाह कराने वाले चंद्रशेखर शुक्ल का निधन ।

मुंबई : समाजसेवी चंद्रशेखर शुक्ल बेबी भइया (63) का बुधवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बृहस्पतिवार को मुंबई में उनका अंतिम संस्कार किया गया। चंद्रशेखर शुक्ल की राजनीति में भी अच्छी पैठ थी। उन्होंने 2005 में राजनीति में प्रवेश किया। अपने भाई डॉ. सीबी शुक्ला को निर्दलीय जिला पंचायत सदस्य बनवाया। 2009 में समाजवादी पार्टी से ठाणे लोकसभा का चुनाव लड़ा। 2015 में उनकी पत्नी मंजू शुक्ला निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख बनीं। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए। 2021 में उनके पुत्र राहुल चंद्र शेखर शुक्ल भाजपा से जयसिंहपुर ब्लॉक प्रमुख बने। उनके निधन से बड़े भाई सीबी शुक्ला, बड़े बेटे प्रभाकर शुक्ला रिंकू, प्रशांत सहित परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।