संस्कार क्लासेस में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ।

संस्कार क्लासेस में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन ।

ठाणे : संस्कार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित संस्कार क्लासेस में भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में 5वीं से 9वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया और पर्यावरण, स्मार्ट सिटी, वॉटर हार्वेस्टिंग जैसे विषयों पर अपने रचनात्मक और ज्ञानवर्धक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।इस कार्यक्रम में शिव परिवार और शिवशांति प्रतिष्ठान के संस्थापक एडवोकेट विनय कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ केंद्रीय विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्रीमती अंजलि परचाके मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम में क्षत्रिय समाज चैरिटेबल ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, शिवदूत अरुणलाल यादव, आशीष सिंह, सरिता सिंह, संतोष सिंह जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों ने भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों ने सोलर एनर्जी, वाटर हार्वेस्टिंग, रोबोटिक्स, स्मार्ट सिटी मॉडल,  हाइड्रोलिक ब्रिज, और मानव शरीर संरचना से जुड़े रोचक प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि एडवोकेट विनय कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा :”आज के समय में शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल ज्ञान देने के लिए इस तरह की विज्ञान प्रदर्शनी अत्यंत आवश्यक है। संस्कार क्लासेस का यह प्रयास सराहनीय है। “इस प्रकार की प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में सहायक होती हैं। संस्कार क्लासेस का यह प्रयास प्रशंसनीय है।”विजय प्रताप सिंह, अरुणलाल यादव, संतोष सिंह सहित अन्य अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया और उनके प्रयासों की सराहना की। इस आयोजन को सफल बनाने में संस्कार क्लासेस और किड्जस्टार प्री-स्कूल की संचालिका श्रीमती लक्ष्मी मौर्या, आंचल गौड़, भौतिक विज्ञान और गणित के बेहतरीन शिक्षक हर्ष सिंह, ममता सिंह, आयुषी शुक्ला, सुमन ओझा, पूजा यादव सहित अन्य शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया और उनके प्रोजेक्ट्स को बेहतर बनाने में सहयोग किया। इस आयोजन की सफलता में शिवदूत विशाल झा, अंश पाण्डेय, पूजा यादव, सुप्रिया पाण्डेय, संजना चौहान सहित अन्य स्वयंसेवकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रदर्शनी के अंत में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा, सभी भाग लेने वाले विद्यार्थियों को सांत्वना पुरस्कार देकर उनकी मेहनत की सराहना की गई। इस आयोजन के माध्यम से संस्कार एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट ने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और टीम वर्क को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार के शैक्षिक और नवाचार आधारित कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। इस विज्ञान प्रदर्शनी ने विद्यार्थियों को न केवल विज्ञान के प्रति जागरूक किया, बल्कि उनके अंदर अनुसंधान और नवाचार की भावना को भी प्रोत्साहित किया।