पूर्व मंत्री रवीन्द्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष ।

  • पूर्व मंत्री रवीन्द्र चव्हाण बने महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष ।

प्रमोद कुमार 

मुंबई : भाजपा ने मंगलवार को पूर्व मंत्री और फडणवीस के करीबी नेता रवींद्र चव्हाण को महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। वे चंद्रशेखर बावनकुले की जगह लेंगे, जो अगस्त 2022 से इस पद पर थे। चव्हाण को पार्टी की बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया, जिसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने की।भाजपा इन दिनों लगातार से कई राज्यों में अपने प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कर रही है। इसी सिलसिले में भाजपा ने मंगलवार को महाराष्ट्र में भाजपा अध्यक्ष के तौर पर पूर्व मंत्री रवींद्र चव्हाण का चयन किया। चव्हाण को भाजपा की एक बैठक में सर्वसम्मति से चुना गया। इसकी घोषणा केंद्रीय मंत्री और भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक किरेन रिजिजू ने की। हालांकि चव्हाण मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के करीबी सहयोगी भी माने जाते हैं। बता दें कि रवींद्र चव्हाण अब महाराष्ट्र बीजेपी के 12वें प्रदेश अध्यक्ष बन गए हैं और पार्टी का आगामी चुनावी मुकाबलों के लिए नेतृत्व करेंगे। वे जनवरी 2025 से वे महाराष्ट्र भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य कर रहे थे। चव्हाण, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले की जगह लेंगे, जो अगस्त 2022 से इस पद पर थे। बात अगर चव्हाण की राजनीतिक सफर की करें तो लगातार चार बार ठाणे जिले की डोंबिवली विधानसभा सीट से विधायक चुने गए चव्हाण ने 2000 के दशक की शुरुआत में भारतीय जनता युवा मोर्चा से राजनीतिक सफर शुरू किया था। इसके बाद 2007 में पहली बार कल्याण-डोंबिवली नगर निगम में पार्षद बने और बाद में स्थायी समिति के अध्यक्ष भी रहे। वहीं 2009 से लगातार विधानसभा चुनाव जीतते आ रहे हैं। उन्होंने फडणवीस सरकार में राज्य मंत्री और बाद में शिंदे सरकार में लोक निर्माण मंत्री के रूप में काम किया। साथ ही वे वे पालघर, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग के संरक्षक मंत्री भी रह चुके हैं। महाराष्ट्र भाजपा के नए अध्यक्ष के तौर पर रवींद्र चव्हाण के नियुक्ति होने के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव पूरी तरह से संगठनात्मक प्रक्रिया के तहत हुआ है। सीएम ने कहा कि जल्दी ही मुंबई भाजपा के नए अध्यक्ष का चयन भी राज्य नेतृत्व की सलाह से किया जाएगा। गौरतलब है कि रवींद्र चव्हाण जनवरी 2024 से प्रदेश भाजपा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे थे। वे पार्टी के संगठनात्मक कामों में दक्ष माने जाते हैं और मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र और कोंकण में भाजपा के विस्तार में उनकी बड़ी भूमिका रही है। चव्हाण की नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब राज्य में आगामी नगर निगम चुनाव होने हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनका अनुभव और संगठन क्षमता बीजेपी को स्थानीय निकाय चुनावों में मजबूती देगी।