संत गोमती गिरी महाराज के साथ मारपीट पर प्रसाशन को तीन दिन का टाईम दिया

संत गोमती गिरी महाराज के साथ मारपीट पर प्रसाशन को तीन दिन का टाईम दिया

हिन्द सागर, सोजत: सोजतरोड़ के समीप सवराड़ में 30 सितंबर को संत गोमती गिरी महाराज के साथ हुई मारपीट को लेकर आज संत महात्मा भवर गिरी महाराजा व पुनाघर संत भोलागिरी महात्मा के आदेशा अनुसार सवराड़ बंद का आहवान किया था जो शांतिपूर्वक अनिचितकालीन धरना प्रदर्शन रखा था जिसमे संतो का आगमन, सभी संगठन व समस्त ग्रामीणों द्वारा बाजार बंद रख पूरा गांव में कार्य की छुट्टी रख सभी ग्रामीण गांव के मुख्य बस स्टैंड पर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों के जन सैलाब को देखकर संतो के जमावड़ा व हिंदू संगठन द्वारा गोमती गिरी महाराज के मारपीट के आरोपियों को पकड़ने का पूरा विरोध किया गया। जिसमे सभी संतो ने व ग्रामीणों ने अपनी अपनी बात को रखी गई। सवराड़ सरपंच प्रतिनिधी महेंद्र कुमार ने बताया की सभी संतो व संगठन व ग्रामीणों के निर्देशा अनुसार पुलिस प्रशाशन को 3 दिन का और टाईम दिया गया जिसमे उप पुलिस अधीक्षक देरावर सिंह ग्रामीणों को आश्वासन दिया उसके बाद सभी संतो ने व संगठन के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने उनकी बात को सहमत होकर धरना स्थल पर अनिचितकालीन धरना को तीन दिन के लिए आगे लिया गया कार्यवाही नही होने पर उग्र आंदोलन किया जाएंगा। जिसमे सभी संतो के मण्डल से संतो की जमात का आगमन होगा सभी हिंदू संगठन, सम्पूर्ण ग्रामीणो द्वारा आंदोलन किया जाएगा। जिसमे संत भवर गिरी महाराजा, सज्जनदास महाराज पाली,भोलागिरि महाराजा, किशन गिरी, हिम्मत नाथ, फतेहगिरी, नेम भारती, ओम गिरी, राम गिरी, हिमालय गिरी अन्य संतो का आगमन हुआ। विश्व हिंदू परिषद्, बजरंग दल, गोपुत्र सेना, करनी सेना, बजरग सेना आदि के पदाधिकारी का आगमन हुआ। समस्त सवराड़ ग्रामवासी उपस्थित थे।