श्री भारत माता सेवा संस्थान बेंगलूरु द्वारा पर्यावरण मिशन भारतवर्ष में ईकावन हजार पौधे लगाने का संकल्प लिया

हिन्द सागर, बेंगलुरू: श्री भारत माता सेवा संस्थान बेंगलूरु द्वारा इसरो लेआउट स्थित श्रीगणेश मंदिर से पर्यावरण मिशन वर्ष 2024 से 2025 तक पूरे भारतवर्ष में 51000 पेड़ पौधे लगाने के संकल्प के साथ संस्थान के संस्थापक गोवर्धनलाल देवासी ने सदस्यों के साथ श्रीगणेश मंदिर में पूजा अर्चना के पश्चात मंदिर के समीप उद्यान में पौधारोपण करके राष्ट्र व्यापी कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर माता पिता गुरुदेव की कृपा से पर्यावरण की रक्षा कार्य का शुभारंभ करने का सौभाग्य मिला है। संपूर्ण भारतवर्ष हरा भरा हो, भारत में पर्यावरण बचाओ, राष्ट्र को समृद्ध बनाओ। अपने जीवन को निरोग और खुशहाल बनाना, यही हमारा संकल्प है। पुजारी संतोष शर्मा द्वारा पूजा पाठ विधि विधान के साथ मंत्रोच्चार पूर्वक बेलपत्र, नीम के पौधे, नारियल के पेड़ पौधें लगाकर संस्थान द्वारा पर्यावरण रक्षा कार्य प्रारंभ हुआ।