5 लाख का सोना बरामद कर ठगी करने वाला ठग पुलिस ने किया गिरफ्तार

हिन्द सागर, ठाणे : कापूरबावड़ी पुलिस ने एक ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो फरियादी का 5 लाख रुपए का आभूषण लेकर फरार हो गया था। पुलिस ने 11 तोले सोना के साथ ठग को भी पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपीकिरण आनंदा साप (38) ने येवला, नाशिक, कोपरखैरणे और नौपाडा पुलिस थाना क्षेत्र में भी अपराधों को अंजाम दिया है। न्यायालय ने इस आरोपी को पुलिस हिरासत में रखने का आदेश दिया है। आरोपी किरण आनंदा साप दहीसर ईस्ट में रहता है।आरोपी ने एक महिला को विश्वास में लिया और उसे 5 लाख का चूना लगाया। जिसकी शिकायत कापूरबावड़ी पुलिस थाने में की गई थी। यह शातिर ठग बार-बार अपना निवास स्थान बदलने के साथ ही मोबाइल नंबर भी बदलता रहता था। इस कारण पुलिस को परेशानी हो रही थी।आखिरकार पुलिस ने आधुनिक तंत्रज्ञान का उपयोग कर उसके लोकेशन का पता लगाया। जानकारी मिली कि वह मुंबई के दहिसर परिसर में है, उसके बाद कापूरबावड़ी पुलिस ने जाल बिछा कर उसे गिरफ्तार कर लिया।