हिंद सागर भायंदर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष संतोष तेंदुलकर ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीरा भाईंदर महानगरपालिका के भ्रष्ट अधिकारियों के पद बंटवारे के बारे में खुलासा किया
ज्ञात हो कि गुरुवार 14 जनवरी के दिन जिला अध्यक्ष संतोष पेंडुरकर की अध्यक्षता में मीरा भायंदर का एक प्रतिनिधिमंडल माननीय श्री अजीत दिनेश पवार, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री से मिलने गया था। इस मुलाकात में मनपा मे एक ही पद पर वर्षों से बैठे अधिकारियों के द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार के बारे मे चर्चा किया गया। मीरा भयंदर में मनपा मे भ्रष्टाचार का मुख्य मुद्दा 15 वर्षों से एक ही विभाग, एक ही निगम मे एक ही पद पर काम कर रहे अधिकारियों का हैं। उप मुख्यमंत्री से चर्चा के दौरान कार्यकारी अभियंता दिपक खांबित के स्थानांतरण का मुद्दा अजीत पवार के सामने रखा गया था। इस चर्चा के बाद उपमुख्यमंत्री ने आयुक्त को बुलाकर उन्हें स्थानांतरित करने के लिए कहा, जिसके फलस्वरूप दीपक खांबित का तबादला कर दिया गया।
राकांपा के स्थानीय मीरा भायंदर शहर के कार्यकर्ता व पदाधिकारी इसे सबसे बड़ी जीत बता रहे हैं। इस चर्चा के दौरान राज्य प्रतिनिधि श्री राजेंद्र जैतपकार, राज्य प्रतिनिधि सुरेश पंधारे, हिंदी भाषा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ठाकुर, सहकारी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बाबा पठान, जिला उपाध्यक्ष उमेश पाटिल, ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश मुरूकटे, विकास शिंदे उपस्थित थे।